Bihar Flood News: खगड़िया में बाढ़ से बुरे हालात, घरों में घुसा कई फीट पानी; प्रशासन से नहीं मिल रही कोई मदद

बिहार के खगड़िया में बाढ़ से हालात भयावह हैं। गलियों और घरों में 3 से 7 फीट तक पानी भरा है, जिससे लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। खाने-पीने की भारी किल्लत है और प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही है। पूरा इलाका नावों के भरोसे है।

बिहार में गंगा, गंडक और कोसी नदियों में आई बाढ़ से कई इलाके इन दिनों जलमग्न हैं। गंडक नदी के किनारे बसे खगड़िया में भी बाढ़ से बुरा हाल है। बाढ़ का पानी आबादी वाले इलाके में घुस आया है। गलियों में 3-4 फीट तक पानी जमा है, जो लोगों के घरों में घुस आया है। कई जगहों पर 6-7 फीट तक पानी है। लोगों को ग्राउंड फ्लोर छोड़कर छतों पर रहना पड़ रहा है। जलस्तर लगातार बढ़ने से लोगों का बुरा हाल है।

Khagaria Flood times

बिहार के खगड़िया में बाढ़ से हाहाकार

कई फीट पानी भरा होने से लोगों का पहले से रखा खाने-पीने का सामान खराब हो गया है और अब उनके पास खाने को कुछ नहीं है। मोहल्ले की गलियों में नावें चल रही हैं, लोगों के घरों के ग्राउंड फ्लोर पर कई-कई फीट तक पानी भरा हुआ है। इस पानी से घर में रखा सामान भी खराब हो रहा है।

End of Feed