Patna JP Ganga Path: पटना में जुड़ गया जेपी गंगा पथ और एलसीटी घाट से, मरीजों के लिए आसान हुई पीएमसीएच की राह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 03:57 PM IST

Patna Jp Ganga Path New Connectivity: राजधानी में लोगों को नए साल की शुरुआत में ही एक बड़ी राहत मिल गई है। अब जेपी गंगा पथ से शहर में प्रवेश करने एवं शहर से जेपी गंगा पथ पर चढ़ने के लिए नया रास्ता खुल गया है। यह रास्ता एलसीटी घाट के पास खुला है। एलसीटी घाट के पास मुख्य सड़क से गंगा पथ की कनेक्टिवटी चालू कर दी गई है। इससे वाहन चालकों को काफी सहूलियत होगी एवं उनका ईंधन भी बचेगा। इससे पहले दीघा नहर, अटल पथ और गांधी मैदान से ही कनेक्टिवटी थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • जेपी गंगा पथ को शहर में मिल गई 4 जगहों पर कनेक्टिविटी
  • पहले से दीघा नहर, अटल पथ और गांधी मैदान से थी कनेक्टिविटी
  • 20.5 किलोमीटर लंबा बनना है यह पथ


Patna News: पटना जेपी गंगा पथ से एलसीटी घाट की कनेक्टिविटी चालू कर दी गई है। अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रायल के बाद यह कनेक्टिवटी शुरू की गई। ट्रायल के दौरान अशोक राजपथ पर कुर्जी की ओर से आने वाले वाहन इस नए रोड से गुजरकर गंगा पथ पर चढ़े। गांधी मैदान जाने वाले कई वाहन सवार एलसीटी घाट से जेपी गंगा पथ होकर आगे बढ़े। इसका कारण है कि राजापुर पुल के पास अक्सर जाम लगा होता है। इतना ही नहीं अशोक राजपथ पर वाहन की गति काफी कम करनी पड़ती है।

patna jp ganga path

जेपी गंगा पथ की एलसीटी घाट से हुई है कनेक्टिवटी

ऐसे में अशोक राजपथ से दीघा जाने वाले वाहन सवार एलसीटी घाट कनेक्टिवटी से जेपी गंगा पथ पर चढ़कर आगे निकल जाएंगे। बता दें 5.4 किलोमीटर के इस गंगा पथ को शहर में चार जगहों पर कनेक्टिवटी मिली है। सबसे पहले दीघा नहर, अटल पथ, एलसीटी घाट और गांधी मैदान स्थित एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट के पास।

End of Feed