Upendra Kushwaha News: बिहार (Bihar) से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। सत्ताधारी दल JDU के नेता उपेंद्र कुशवाहा के समर्थक और प्रदर्शनकारी भोजपुर में आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे पत्थर चले। खूब मारपीट हुई। जिसमें दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि वो उपेंद्र कुशवाहा का विरोध कर रहे थे। वो काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन कर रहे थे कि तभी कुशवाहा के समर्थक उनपर टूट पड़े और उनके साथ मारपीट तकरने लगे।
Bihar: नीतीश का विरोध कुशवाहा को पड़ा महंगा? काफिले पर हुआ हमला; दो गुटों में जमकर हुई मारपीट
- Authored by: किशोर जोशी
- Updated Jan 31, 2023, 07:06 AM IST
Upendra Kushwaha: जेडीयू नेता और बागवती तेवर अपनाए हुए उपेंद्र कुशवाहा पर बिहार के भोजपुर में कथित तौर पर हमला हुआ है। कुशवाहा का आरोप है कि उनके काफिले पर हमला किया गया है जिसे लेकर वह आज पटना में मीडिया से बात करेंगे।
KEY HIGHLIGHTS
- उपेंद्र कुशवाहा के समर्थक-प्रदर्शनकारी भिड़े, बिहार के भोजपुर में हंगामा और मारपीट
- प्रदर्शनकारी कुशवाहा को दिखा रहे थे काले झंडे, कुशवाहा के समर्थकों पर मारपीट का आरोप
- उपेंद्र कुशवाहा का आरोप-मेरे काफिले पर हमला
End of Feed
