पटना

Bihar में Upendra Kushwaha के काफिले पर हमला! हुआ पथराव, लोगों ने पूछा- यह कैसा सुशासन है?

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jan 30, 2023, 07:55 PM IST

Upendra Kushwaha convoy attacked in Bihar: कुशवाहा ने इस ट्वीट में बिहार के मौजूदा सीएम नीतीश कुमार और सूबे की पुलिस को टैग भी किया। उन्होंने जब काफिले पर हमले की जानकारी टि्वटर पर दी तो सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स और चाहने वालों के साथ अन्य लोगों ने भी अपनी राय जाहिर की।

Image

JDU के नेता उपेंद्र कुशवाहा। (फाइल फोटो)

Photo : IANS

Upendra Kushwaha convoy attacked in Bihar: जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर हमला हुआ है। उनका आरोप है कि बिहार के भोजपुर जिला स्थित जगदीशपुर में नायका टोला के पास उनके काफिले पर अटैक किया गया।

यह बात सोमवार (30 जनवरी, 2023) को जेडीयू नेता ने माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर के जरिए बताई। उन्होंने कहा- कुछ असामाजिक तत्वों ने हमारे काफिले पर पथराव किया था। सुरक्षा कर्मचारी जब उनके पीछे भागे थे, तब वे वहां से भाग निकले।

Upendra Kushwaha Attack related Tweet

Upendra Kushwaha Attack related Tweet

कुशवाहा ने इस ट्वीट में बिहार के मौजूदा सीएम नीतीश कुमार और सूबे की पुलिस को टैग भी किया। उन्होंने जब काफिले पर हमले की जानकारी टि्वटर पर दी तो सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स और चाहने वालों के साथ अन्य लोगों ने भी अपनी राय जाहिर की। @ManojKu83383256 ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है , राजनीति में इतना भी स्तर गिरना नही चाहिए।

@prashan22465373 ने बताया, "जब कोई माननीय ही सुरक्षित नहीं तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या ही कहना।" @Mritunjaykush ने लिखा- बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसकी जांच होनी चाहिए और अविलंब दोषियों पर अतिशीघ्र कार्यवाही होनी चाहिए। सुशासन बाबू के सरकार में सुशासन के पार्टी के नेताओं पर हमला, ये कैसा सुशासन है?

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ता author

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" ... और देखें

End of Article