पटना के BN कॉलेज में छात्रों के बीच कल हुई बमबाजी में घायल छात्र की मौत

पटना के बीएन कॉलेज में मंगलवार को छात्रों के बीच हुई बमबाजी में जिस छात्र सुधीर को गंभीर चोटें आई थीं, उसकी मृत्यु हो गई है। सुधीर के मामा ने इसके बारे में जानकारी दी।

बिहार की राजधानी पटना के BN कॉलेज में कल यानी मंगलवार 13 मई को दो छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। कॉलेज में एग्जाम चल रहा था और इसी दौरान कॉलेज के एग्जाम हॉल के गलियारे में अचानक किसी ने एक देसी बम फेंक दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई। इसके बाद कॉलेज के गेट के पास दूसरा बम फेंका गया। इससे लोहे की ग्रिल गिल गई और एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी आज यानी बुधवार 14 मई को मृत्यु हो गई।

BN College Patna

पटना के बीएन कॉलेज के छात्र की मौत

घायल छात्र सुधीर को गंभीर अवस्था में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। सुधीर की मौत की पुष्टि उसके मामा ने कर दी है। इस घटना के बाद बीएन कॉलेज को बंद कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इस मामले में जल्द कार्रवाई का निर्णय लिया है। (ये स्टूडेंट्स तो बमबाज निकले, छात्रों में झगड़े के बीच कॉलेज में चले देसी बम, एक का सिर फटा)

End of Feed