पटना

पटना में गैंगवार, घर के सामने ही अरुण यादव गोलियों से भूना; ग्रामीणों ने दी बड़ी चेतावनी

बिहार के पटना में अपराधियों के अपराधी अरुण यादव की गोली मारकर हत्या कर दी, जिस पर दर्जन भर से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।

Image

(सांकेतिक फोटो)

पटना : जिले के पंडारक थाना क्षेत्र के गोबासा शेखपुरा घेरापर गांव में मंगलवार शाम एक गैंगवार की घटना हुई, जिसमें 35 वर्षीय अपराधी अरुण यादव को उसके घर के लगभग 100 मीटर दूर घात लगाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अरुण यादव पर कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें तीन हत्या के केस भी शामिल हैं। घटना के समय अरुण खेत से काम करके बाइक से घर लौट रहा था, तभी उसने बाइक से उतरकर पैदल चलना शुरू किया। इसी दौरान 5-6 हथियारबंद अपराधियों ने उस पर हमला किया और सिर में तीन तथा सीने में एक गोली मार दी। अरुण ने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन हमलावर उसे गोलियों से छलनी कर चुके थे। हमलावर मौके से फरार हो गए।

मृतक के परिजनों ने बताया कि हत्या में शामिल अपराधी गांव के ही हैं और अरुण यादव के साथ उनकी पुरानी रंजिश थी। पुलिस ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने के बाद बाढ़, पंडारक, एनटीपीसी, मोकामा, भदौर घोसवरी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। डीएसपी राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी 24 घंटे के भीतर न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस ने गांव में कैंप लगाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। यह घटना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और पुरानी रंजिशों की गंभीरता को दर्शाती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article