खुशखबरी: बिहार को मिली फिर सौगात! दिल्ली के लिए चलेगी Vikramshila स्लीपर क्लोन ट्रेन; वेटिंग से मिलेगा छुटकारा

Vikramshila Express Sleeper Clone : दिल्ली से बिहार की यात्रा करने वाले यात्रियों के खाते में एक खुशखबरी आई है। भागलपुर से दिल्ली के बीच विक्रमशिला एक्सप्रेस की ही तरह एक स्लीपर क्लोन एक्सप्रेस चलाई जाएगी।

Vikramshila Express Sleeper Clone : बिहारवासियों के लिए रेलवे ने कई एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस चला रखी हैं। लेकिन, इतनी गाड़ियां होने के बावजूद ट्रेनों में लंबी वेटिंग खत्म नहीं हो रही है। लिहाजा, यात्रियों की सुविधा के लिए भागलपुर से दिल्ली के बीच विक्रमशिला एक्सप्रेस की ही तरह एक स्लीपर क्लोन एक्सप्रेस यानी (डुप्लीकेट विक्रमशिला एक्सप्रेस) चलाने का फैसला लिया है। इस ट्रेन में सामान्य डिब्बों की संख्या में इजाफा किया जाएगी ताकि श्रमिक वर्ग के लोगों को यात्रा करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Duplicate Vikramshila Express

विक्रमशिला स्लीपर क्लोन एक्सप्रेस

End of Feed