Patna News: पटना के IGIMS अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर आर्यन कुमार ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना दीघा थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर स्थित उनके घर में हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
मौके पर पुलिसकर्मी।
कारण स्पष्ट नहीं
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। डॉक्टर आर्यन के परिजन घटना की सूचना पाकर पटना पहुंच रहे हैं।
क्या कहती है पुलिस
दीघा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले से पर्दा उठ जाएगा।
