Bihar Nagar Nigam,Nikay, Parishad, Palika Chunav Election Result 2022: बिहार में नगर निकाय चुनाव ( Nagar Nikay Chunav ) के दूसरे चरण के परिणाम आज (30 दिसंबर) घोषित होंगे। मतगणना 8 बजे से शुरू हो गई है। इसके तहत 23 जिलों के 17 नगर निगमों सहित 68 निकायों के लिए खड़े उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। दूसरे चरण में 1665 पदों के लिए 11 हजार से ज्यादा उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में 14 वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। दूसरे चरण के पूरे परिणाम 30 दिसंबर, 2022 शाम तक आने की उम्मीद हैं। आप इन्हें राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी जाकर बेहद आसानी से चेकर सकते हैं।
बिहार नगर निकाय चुनाव परिणाम
इन जगहों पर चेक कर पाएं दूसरे चरण के चुनाव परिणाम
- दूसरे चरण के चुनाव की लेटेस्ट अपडेट आप राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट sec.bihar.gov.in पर देख सकेंगे।
- इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत वेबसाइट timesnowhindi.com पर ताजा अपडेट देखा जा सकेंगे।
- साथ साथ टाइम्स नाउ नवभारत न्यूज चैनल और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स (फेसबुक, टि्वटर और यूट्यूब आदि) पर भी देख सकेंगे।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कैसे चेक करें रिजल्ट
बिहार के राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए, सबसे पहले आयोग की वेबसाइट sec.bihar.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद दाएं कोने पर तीन लाइन दिखेंगं। जिस पर सबसे पहले क्लिक करना होगा। जहां पर पंचायत निर्वाचन और नगरपालिका निर्वाचन के विकल्प दिखेंगे। जिसमें नीचे निर्वाचन परिणाम देंखे और विजेताओं की सूची देखें विकल्प मिलेंगे। जिस पर क्लिक करने पर आपको सीट के आधार पर चेक करने का विकल्प मिलेगा।
इन जगहों पर ले सकते हैं मदद
इन चुनावों के जरिए वॉर्ड पार्षद, उप-मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद चुने जाएंगे। अगर आपको नगर पालिका आम चुनाव 2022 के संदर्भ में राज्य के निर्वाचन आयोग से किसी प्रकार की सहायता चाहिए, तब आप हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर 1800-3457-243 है। टेलीफोन नंबर (0612)-2506826, 2506917 हैं। फैक्स नंबर (0612)-2507847 है। ई-मेल आईडी secy-sec-bih@nic.in और secbihar@gmail.com हैं।
