PM Surya Ghar Yojana: पटना का हर घर सूर्यघर की रोशनी से जगमगाएगा, अप्लाई का Step by Step Process

PM Surya Ghar Yojana Installation Step: पटना के लोगों को पीएम सूर्य घर योजना से 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सौगात मिलेगी तो पावरकट से भी मुक्ति मिलेगी। चलिए जानते हैं PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें...

PM Surya Ghar Yojana Installation Process for Patna: बिहार की राजधानी पटना सिर्फ राज्य की राजनीतिक राजधानी नहीं है, बल्कि अब सोलर एनर्जी की राजधानी भी बनेगी। ऐसा होने से शहर के लोगों को बिजली के बिल से मुक्ति मिल सकती है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो पीएम सूर्यघर योजना शुरू की है, उससे हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए आपको अपने घर की छत के एक हिस्से में सूर्य घर (Solar Pannel) लगाना होगा। ऐसा करने से न सिर्फ आपको 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिल सकती है, बल्कि इस्तेमाल से अधिक बिजली को आप बेचकर कमाई भी कर सकते हैं। PM सूर्य घर योजना से सिर्फ पटना ही नहीं, बल्कि देश के 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिल सकती है। पटना के लोग इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं, यहां जाने स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस -

Patna Suryaghar

सूर्य घर से पटना के लोगों को मिलेगी मुफ्त बिजली

75 हजार करोड़ से अधिक निवेश की योजना

पीएम सूर्य घर योजना को देशभर में लागू कर दिया गया है। इस योजना के तहत 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश देशभर में किया जाएगा। आपमें से जिन भी लोगों का पटना के किसी भी इलाके में या बिहार के किसी भी हिस्से में मकान है, वह इस योजना का लाभ ले सकता है। घर की छत पर सूर्य घर लगने से आपको बिजली की आंख मिचौली से भी मुक्ति मिल सकती है और यह ग्रीन बिजली के क्षेत्र में एक बड़ा कदम हो सकता है। इस योजना का लाभ लेकर आप सभी बिहार को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर सकते हैं। खर्च को लेकर चिंता की बात नहीं है, क्योंकि जो लोग सूर्य घर लगाना चाहते हैं, उन्हें सरकार की तरफ से सोलर पैनल और अन्य उपकरण खरीदने के लिए सब्सिडी दी जाएगी। यही नहीं सस्ती ब्याज दरों पर बैंक लोन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वयं पीएम मोदी ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि किसी व्यक्ति पर सूर्य घर की लागत का बोझ न पड़े।

अपनी छत पर सूर्य घर लगाने से आपको न सिर्फ हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी, बल्कि अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में वापस भेजकर आप पैसा भी कमा सकते हैं। इस योजना के जरिए पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए अधिक आय, कम बिजली बिल और रोजगार सृजन की नींव रखी है। अगर आप पटना में अपने घर की छत पर सूर्य घर लगाना चाहते हैं तो क्या कदम उठाएं, यहां जानें -

End of Feed