बांका में गैंगवार : दबदबा कायम करने के लिए हिस्ट्रीशीटर को पीट-पीटकर मार डाला; फायरिंग की आवाज से दहशत में लोग

बांका जिले में बाराहाट थाना क्षेत्र के लोनी गांव में कल यानी गुरुवार 15 मई की देर रात एक हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक 45 वर्षीय कार्तिक चौधरी पूर्व में कई बार जेल जा चुका था। इस हत्या को वर्चस्व के लिए आपसी संघर्ष का नतीजा माना जा रहा है।

बिहार के बांका जिले में बाराहाट थाना क्षेत्र के लोनी गांव में गुरुवार देर रात एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चंगेरी मिर्जापुर निवासी 45 वर्षीय कार्तिक चौधरी के रूप में हुई है। यह घटना गांव में पहले से दबदबे के लिए चल रहे संघर्ष का नतीजा मानी जा रही है।

Banka Crime

बांका में हिस्ट्रीशीटर को पीट-पीटकर मार डाला गया (फोटो - AI Image)

इस घटना के दौरान वहां कई राउंड फायरिंग की भी खबर मिली, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मृतक कार्तिक चौधरी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई मामलों में जेल भी जा चुका है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई केस दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलते ही बाराहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

End of Feed