पटना

बिहार में मौसम हुआ बेईमान... कहीं हीटवेव तो कहीं बारिश का अलर्ट, 14 जिलों में ठनके का भी खतरा

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-May-2025 पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। प्रदेश में आज कहीं पर ठनका के साथ बारिश का अलर्ट है, तो कहीं पर हॉट डे और लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

Image

बिहार का मौसम

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-May-2025: बिहार के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी का सितम जारी है। साथ ही लोग लू की मार भी लोग झेल रहे हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश भी देखने मिल रही है। आज भी प्रदेश के 14 जिलों में बारिश और ठनका का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में बारिश दर्ज की गई है।

आज हॉट डे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के अधिकतर जिलों में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। हालांकि उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर-पश्चिम और दक्षिण भाग के जिलों में हॉट डे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बांका और शेखपुरा में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में आज अधिकतम तापमान 36 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और वैशाली।

इन जिलों में पडे़गी भीषण गर्मी

बिहार में आज कई जिले लू की चपेट में रहने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, अरवल और औरंगाबाद में लू की स्थिति रह सकती हैं। जिसके चलते यहां भीषण गर्मी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार मध्य भारत और ओडिशा के नजदीक एक चक्रवातीय परिसंचरण एक्टिव है। जिसकी वजह से बिहार के ज्यादातर हिस्सों में गर्म और शुष्क पछुआ हवाएं चलने की संभावना है। जिसका प्रभाव सीधे तापमान पर होगा। जिससे दिन और रात में ज्यादा गर्मी महसूस होगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article