जीतन राम मांझी के काफिले पर पथराव, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे मंत्री

बिहार के गया में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के काफिले पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर पथराव कर दिया।

गया : जिले में केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। शुक्रवार की शाम एक स्कूल कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मांझी के काफिले पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर पथराव कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाल ली। हालांकि, मांझी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पथराव के पीछे क्या वजह थी। फिलहाल, उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है।

Jitan Ram Manjhi Convoy Attack

जीतन राम मांझी पर

एक स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मांझी

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम गया जिले के एक स्कूल परिसर में आयोजित किया गया था, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और प्रशासन ने कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed