Begusarai News: बेगूसराय में दिनदहाड़े HDFC बैंक में डकैती, 20 लाख से अधिक की लूट

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 21, 2024, 03:07 PM IST

बिहार के बेगूसराय में गुरुवार को दिनदहाड़े एचडीएफसी बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया गया। अपराधियों ने बंदूक के दम पर बैंक में 20 लाख रुपये से अधिक की लूट की। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपराधियों ने एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को निशाना बनाया और 20 लाख रुपए से अधिक की राशि लूटकर फरार हो गए। इस डकैती को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया है। इससे पता चलता है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ कम हो गया है।

HDFC Bank

एचडीएफसी बैंक। (सांकेतिक फोटो)

बेगूसराय में दिनदहाड़े डकैती

पुलिस के मुताबिक, शहर के हर हर महादेव चौक पर स्थित एचडीएफसी बैंक में पांच से छह की संख्या में ग्राहक के रूप में बदमाश पहुंचे। बैंक में घुसने के बाद हथियारबंद अपराधी बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद हथियार के बल पर वहां रखे रुपए लेकर फरार हो गए।

End of Feed