पहले देश फिर शादी, मॉक ड्रिल के लिए दूल्हे ने रोकी बारात; दुल्हन से कहा- अभी करो थोड़ा इंतजार

बिहार के पूर्णिया में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल के कारण एक दूल्हे ने अपनी बारात को रोक दिया। इस वजह से बाराती शादी के लिए देर से निकले, जिससे दुल्हन पक्ष के लोगों को इंतजार करना पड़ा।

गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद बुधवार को देशभर में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इस दौरान बिहार के पूर्णिया से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक दूल्हे ने मॉक ड्रिल के चलते अपनी बारात रोक दी। जिस कारण दुल्हन पक्ष को बारात के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। दुल्हे सुशांत कुशवाहा ने अपनी शादी से पहले देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए करीब दो घंटे के लिए बारात को रोक दिया। हालांकि सुंशात ने दुल्हन पक्ष को इस देरी के बारे में पहले ही बता दिया था।

Groom

सांकेतिक फोटो

दूल्हे ने कहा- शादी से जरूरी देश से सुरक्षा

सुशांत की शादी बुधवार को अररिया में होने थी, जिसके लिए बारात निकलने का समय शाम 6 बजे था। लेकिन सीमांचल के 4 जिलों में मॉक ड्रिल होने की वजह से बारात 8 बजे तक रुकी रही। सुशांत ने कहा कि देश की सुरक्षा शादी से भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सेना के जवान शादी के बाद भी बॉर्डर पर लड़ने के लिए जाते हैं और जरूरत पड़ने पर वे भी ऐसा करने के लिए तैयार है। सुशांत ने बताया कि उन्होंने इस बारे में दुल्हन और रिश्तेदारों को पहले से ही जानकारी दे दी थी।

End of Feed