पटना

अररिया में दो मोटरसाइकिलें आपस में टकराईं, एक युवक घायल

बिहार के अररिया जिले में अररिया-फारबिसगंज फोरलेन मार्ग पर आज यानी गुरुवार 8 मई को दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं। इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसका अभी इलाज चल रहा है।

Image

अररिया में दो बाइक आपस में टकरायीं (AI Image)

बिहार में अररिया जिले के अररिया-फारबिसगंज फोरलेन मार्ग पर हरिया के पास दो बाइक आपस में टकरा गईं। दो बाइक्स की इस टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गायल युवक की पहचान प्रीतम कुमार के रूप में हुई है।

दुर्घटना के बारे में जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए। घायल युवक को सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में प्रीतम कुमार का इलाज चल रहा है।

घटना की वजह से दुर्घटना के अन्य पहलुओं के बारे में अभी विस्तार से जानकारी नहीं मली है। लेकिन इस सड़क दुर्घटना ने एक बार फिर स्थानीय सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर डाला है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article