'नशामुक्त बिहार' में शराब पीकर आया दूल्हा तो दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात, पिता ने भी दिया साथ

बिहार में वर्षों से शराबबंदी लागू है, लेकिन यहां अक्सर शराबी नशे में धुत मिल जाते हैं। शराब यहां न सिर्फ कानूनी विषय है, बल्कि सामाजिक बुराई भी है। शराब के नशे में घर टूटने की खबरें आपने पढ़ी-सुनी होंगी। यहां शराब के नशे में पहुंचे एक दूल्हे को दुल्हन ने बैरंग लौटा दिया और यह मामला समस्तीपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन शराब के शौकीनों को यह कहीं न कहीं से मिल ही जाती है। उन्हें कानून का भी डर नहीं है, क्योंकि शराब पीते पकड़े जाने पर बिहार में सजा और जुर्माना भी हो सकता है। यह तो कानूनी पक्ष है। शराब का एक सामाजिक पक्ष भी है, जो शराब पीने वाले को अच्छा नहीं समझता है। शराबी को बुरी निगाह से देखा जाता है। और शराब पीने से घर-परिवार बर्बाद हो जाते हैं।

Bride-Groom-samastipur

समस्तीपुर में दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात (फोटो -AI Image)

बिहार में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें शराब पीने की वजह से एक व्यक्ति का परिवार बनने से पहले ही टूट गया। दुल्हन ने उसकी बारात को दरवाजे से बैरंग लौटा दिया। बड़ी बात तो यह कि दुल्हन के पिता ने पूरी मजबूती के साथ अपनी बेटी का साथ दिया और दूल्हे पक्ष की ओर से लाख याचना के बावजूद वह अपने फैसले से टस से मस नहीं हुए।

End of Feed