पटना

बिहार के वीर जवान रामबाबू का आज अंतिम संस्कार, ऑपरेशन सिंदूर में हुए शहीद; तेजस्वी यादव समेत कई हस्तियों ने दी श्रद्धाजंलि

बिहार के वीर सपूत रामबाबू सिंह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 12 मई को पाकिस्तानी हमले में शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंच गया है। आज उनका अंतिम संस्कार उनके पैृथक गांव में किया जाएगा। बिहार सरकार ने उनके परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

Image

शहीद जवान रामबाबू सिंह (फाइल फोटो)

Martyr Rambabu Singh Funeral: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए बिहार के वीर सपूत रामबाबू कुमार सिंह का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंच गया है। 12 मई को पाकिस्तानी हमले के दौरान वे शहीद हो गए थे। रामबाबू को पैतृक गांव लाया गया है, जहां आज दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान शहीद जवान को श्रद्धाजंलि देने के लिए बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई अन्य हस्तियां पहुंची। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। बिहार सरकार ने शहीद जवान रामबाबू के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

2017 में सेना में हुए शामिल

शहीद जवान रामबाबू कुमार सिंह बिहार में सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के वसिलपुर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम स्व. राम विचार सिंह है, वे हरिहरपुर पंचायत के पूर्व उप मुखिया रह चुके थे। रामबाबू ने 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। जहां ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। वे 22 मार्च को ही घर आए थे। जिसके बाद 10 अप्रैल को अपनी ड्यूटी पर जम्मू-कश्मीर लौट गए। 12 मई को पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले में रामबाबू शहीद हो गए।

5 महीने पहले हुई शादी

शहीद जवान रामबाबू कुछ ही महीने पहले परिणय सूत्र में बंधे थे। उनकी शादी दिसंबर 2024 में धनबाद में धूमधाम के साथ हुई थी। उनकी शहादत पर गांव के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। वहीं उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर सभी चिन्हित भी है। हालांकि बिहार सरकार ने उनके परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता करने का ऐलान भी किया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article