एक-दो नहीं, यहां पूरे 1000 जुड़वा भाई-बहनों का लगेगा मेला; गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

यह कहानी बिहार में गया के दो जुड़वा भाईयों की है। वैसे तो लोग इन्हें छोटे और बड़े कहकर पुकारते हैं, लेकिन इनका नाम संतोष और आशुतोष कुमार हैं। इन दोनों भाईयों ने देशभर के 1000 जुड़वा भाई-बहनों के लिए 10 मई को एक समागम का आयोजन किया है, जिसका मकसद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है।

आपने बॉलीवुड में कई फिल्में देखी होंगी, जिनमें जुड़वा भाई-बहनों की कहानी पिरोई गई है। इसमें सीता और गीता, राम और श्याम के अलावा सलमान खान की फिल्म जु़ड़वां का भी नाम लिया जा सकता है। यह तो फिल्मों की बात है। लेकिन बिहार में एक-दो नहीं बल्कि 1000 जुड़वा भाई-बहनों का जमावड़ा लगने वाला है। इसके लिए बकायदा रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

Twins Gathering

गया में होगा जुड़वा भाई-बहनों का समागम (AI Image)

दुनिया में एक जैसे दिखने वाले कई लोग होते हैं, लेकिन जुड़वा भाई-बहन जैसी समानता उनमें नहीं होती। क्योंकि जुड़वा भाई-बहनें न सिर्फ एक साथ जन्म लेते हैं, बल्कि उनकी हरकतें भी काफी हद तक एक जैसी होती हैं। बिहार के गया में छोटे और बड़े नाम के दो जुड़वा भाई एक साथ काम करते हैं।

End of Feed