दिल्ली

पिछले साल खूब तड़पाया था, जानें इस साल कब होगा नरक सी आग में झुलसाने वाला नौतपा

प्रचंड गर्मी अभी से सताने लगी है। सूरज आसमान से आग बरसा रहा है। ऐसे में चिंता सताने लगी है कि इस साल नौतपा में क्या हाल होगा। क्योंकि पिछले साल नौतपा में दिल्ली किसी भट्टी की तरह तप गई थी। दिल्ली के मुंगेशपुर में तो पारा सारी हदें पार कर गया था। जानें इस साल नौतपा कब है-

Image

पिछले साल की तरह नौतपा में तड़पाएगी गर्मी

Photo : Times Now Digital

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सूरज को गर्मी चढ़ गई है। पारा लगातार हद पार करता जा रहा है। अप्रैल के महीने में ही दिल्ली सहित देश के कई इलाकों में तापमान 40 से 46 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रचंड गर्मी को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं मन में घर करने लगी हैं। अभी तो मई-जून की गर्मी आनी बाकी है और उसमें भी नौतपा में तो सूरज जलाने को आतुर हो जाता है। चलिए जानते हैं इस साल नौतपा कब से शुरू होगा।

पिछले साल की प्रचंड गर्मी

पहले बात पिछले साल की कर लें... तो बता दें कि पिछले साल नौतपा में आसमान से सूरज ने जमकर आग बरसायी थी। देश की राजधानी नई दिल्ली, एनसीआर सहित तमाम इलाके भट्टी की तरह तप गए थे। मई 2024 के अंतिम दिनों में पारा पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने पर उतारू हो गया था। सूरज से ऐसी आग बरसी की 29 मई 2024 का दिन इतिहास बन गया। इस दिन हरियाणा बॉर्डर के पास दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 52.3 डिग्री तक पहुंच गया था। दिल्ली एनसीआर का अब तक का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड होने के बाद मुंगेशपुर अचानक सुर्खियों में आ गया था।

इस साल कब है नौतपा

इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान नक्षत्रों का कुछ ऐसा खेल होता कि सूरज तप उठता है। इस साल 25 मई से शुरू होने वाला नौपता 8 जून तक चलेगा। नौतपा के शुरुआती 9 दिन सबसे गर्म होते हैं, लेकिन यह 15 तक चलता है। जिसमें भीषण गर्मी का प्रकोप दिखायी देता है।

Nautapa Scorching Sun

अप्रैल में ही सताने लगी भीषण गर्मी (Image - pixabay)

कब होता है नौतपा

हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल ज्येष्ठ महीने के शुरुआती 15 दिन काफी गर्म होते हैं। नौपता भले ही आपको गर्मी से तड़पाता हो, लेकिन यह भी जान लें कि यह स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस दौरान धरती, सूर्य से निकले वाली तेज उष्मा को अवशोषित करती है। आगे चलकर यही उष्मा मानसून के लिए अनुकूल वातावरण भी तैयार करती है।

क्यों कहते हैं नौतपा

ज्येष्ठ महीने के शुरुआती 15 दिन प्रचंड गर्मी पड़ती है। इस दौरान पहले 9 दिन काफी गर्म होते हैं, जिसके कारण इस अवधि को नौपता कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं पर जाएं तो यह नक्षत्र 15 दिन तक रहता है। वैज्ञानिकों के अनुसार मई महीने के अंत में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी काफी कम हो जाती है। इस दौरान सूरज की किरणें धरती पर सीधे पड़ती हैं। यही कारण है कि इन दिनों ज्यादा गर्मी होती है और इस समय को नौतपा कहा जाता है।

Nautapa Sun rays

पिछले साल मुंगेशपुर में रिकॉर्ड हुआ था 52.3 डिग्री तापमान (Image - pixabay)

इस साल कैसा रहेगा नौतपा

जिस तरह से इस साल अप्रैल में ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है। राजस्थान के साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में लू चल रही है, उसे देखते हुए अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि इस साल नौतपा कैसा गुजरेगा। पिछले साल दिल्ली में पारा 52.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था और इस साल भी नौतपा के दौरान गर्मी तड़पने पर मजबूर कर सकती है।

सावधानी में ही बचाव है

नौतपा के दौरान हीट स्ट्रोक से बचना बहुत जरूरी है। जरूरी न हो तो इस दौरान धूप में न निकलें। अगर जाना जरूरी हो तो सिर और पूरा शरीर ढककर निकलें, अपने साथ पानी लेकर चलें और खूब सारा तरल पिएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article