जिससे की Love Marriage उसी पर अवैध संबंधों का शक, 4 को मौत के घाट उतार पति ने की आत्महत्या

पति और पत्नी का संबंध भरोसे की डोर से बंधा होता है। शक की एक छोटी सी चिंगारी संबंधों को जला देती है, जब ऐसा होता है तो अक्सर व्यक्ति मर्यादा तोड़ देता है। ऐसा ही कुछ हुआ भागलपुर पुलिस लाइन में। कुछ साल पहले धूमधाम से लव मैरिज करने वाले शख्स ने पत्नी, दो बच्चों और उसकी मां सहित 4 का गला रेतकर खुद भी आत्महत्या कर ली।

Bihar News: बिहार में भागलुपर के पुलिस लाइन्स के क्वार्टर नंबर 38 में मंगलवार को एक महिला कॉन्स्टेबल सहित पांच लोग मृत पाए गए। कॉन्स्टेबल सहित पांच लोगों के इस तरह से मृत पाए जाने की खबर से वहां सनसनी फैल गई और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर DIG, SSP, SP City, DSP लाइन सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी वहां पहुंच गए।

Crime Static.

भागलपुर में 4 हत्या के बाद व्यक्ति ने आत्महत्या की

मौके पर पहुंचे DIG विवेकानंद ने बताया कि यह सभी बक्सर के रहने वाले थे और इस संबंध में उनके परिवारवालों को जानकारी दे दी है। उन्होंने जानकारी दी कि कॉन्स्टेबल नीतू कुमारी 2015 बैच की थीं और उन्होंने प्रेव विवाह (Love Marriage) की थी। नीतू एसएसपी दफ्तर में तैनात थी।

End of Feed