Patna News: बिहार के राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। यहां बदमाश बेखौफ होकर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां कुछ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही परिवार के साथ आसपास के लोग बाहर निकले तो युवक को घायल अवस्था में देख आनन-फानन में उसे इलाज के लिए NMCH अस्पताल ले जाया गया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना एम्स रेफर किया।
पटना में युवक को गोली मार फरार हुए बदमाश (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)
गोलीबारी की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल से 2 खोखा बरामद किया है। पुलिस पीड़ित के परिजनों से इस घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बेलवरगंज इलाके की है। युवक खाना खाने के बाद बाहर टहलने निकला था, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मारी और वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने कहा की आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
