Patna BJP Leader Naval Kishor Sahni Firing Video: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है इसी क्रम में पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र निवासी बीजेपी नेता के घर पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना की सूचना पर पहुंची पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
बताया जाता है कि नवल किशोर साहनी 1995 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए है और अभी फिलहाल पटना के संगठन जिला मंत्री है।
हालांकि फायरिंग की इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ, बीजेपी नेता द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पटना में एक बिजनेसमैन की हत्या कर दी थी
गौर हो कि अभी 27 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना में एक बिजनेसमैन पर कुछ आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक बिजनेसमैन की हत्या कर दी थी, पटना शहर में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज इलाके में एक जमीन कारोबारी की हत्या की घटना सामने आई, कारोबारी की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और हत्या के मामले की जांच शुरू की गई।
कारोबारी की हत्या करने के लिए उस पर ताबड़तोड़ गोली चलाई
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी की पहचान नीरज कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कारोबारी की हत्या करने के लिए उस पर ताबड़तोड़ गोली चलाई थी।
