कटिहार में ठगों ने खेला रूमाल का खेल, नकली क्राइम ब्रांच अफसर बन पूर्व RPF अधिकारी को लूटा

Katihar News: बिहार के कटिहार में क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर कुछ ठगों ने पूर्व आरपीएफ अधिकारी से लाखों के जेवर लूटे और मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने रूमाल बदलकर वारदात को अंजाम दिया।

Katihar News: बिहार के कटिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। बेखौफ बदमाश यहां चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला जिले के कटिहार सहायक थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां ललियाही बजरंगबली मंदिर के पास ठगों ने एक रिटायर्ड आर.पी.एफ. अधिकारी को अपना निशाना बनाया और 3 लाख रुपये के जेवर लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि ठगों ने क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर इस वारदात को अंजाम दिया। लूट की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

Katihar News

नकली क्राइम ब्रांच ऑफिस बन पूर्व RPF अधिकारी को लूटा (Photo - टाइम्स नाउ नवभारत)

ठगों ने किया रूमाल वाला खेल

पीड़ित ने बताया कि वह अपने बेटे की दुकान से घर लौट रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उन्हें रास्ते में रोका और कहा कि साहब ने उसे बुलाया है। जब वह उस शख्स के पास पहुंचे, तो उसने कहा पीड़ित को बताया कि आगे चाकूबाजी हुई है। फिलहाल माहौल ठीक नहीं है, इसलिए वे अपने सारे गहने उतारकर रूमाल में रख लें। यह बात सुनते ही पीड़ित ने अपनी दोनों अंगूठियां और गले की चेन उतारकर रूमाल में रख दी। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान ठगों ने चालाकी से रूमाल बदल दिया। कुछ दूर जाने के बाद जब अधिकारी ने रूमाल खोलकर देखा, तो उसमें गहनों की जगह ईंट के टुकड़े थे।

End of Feed