Bihar Budget से पहले ही CM नीतीश कुमार का राजधानी पटना को तोहफा, चमचमाती सड़कें बनेंगी पहचान

बिहार की राजधानी पटना में आज राज्य का सालाना बजट पेश किया जाएगा। राज्य के लोगों को सम्राट चौधरी से बड़ी उम्मीदें हैं। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी पटना वासियों की कई उम्मीदों को बजट पेश होने से पहले ही पूरा कर दिया है। उन्हें पटना में कई योजनाओं के लिए बजट को मंजूरी दे दी है।

Bihar Budget: बिहार में आज यानी सोमवार 3 मार्च को मौजूदा नीतीश कुमार सरकार का अंतिम बजट पेश किया जा रहा है। इसी साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनावों को देखते हुए यह बजट काफी खास है। वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी आज दोपहर दो बजे सदन में बजट पेश करेंगे। राज्य की जनता को इस चुनावी साल में उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। ऐसी ही उम्मीदें राजधानी पटना के लोगों को भी हैं। लेकिन सम्राट चौधरी अपना खजाना खोलें, उससे पहले ही स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी पटना पर तोहफों की झड़ी लगा दी है। चलिए जानते हैं -

JP Ganga Path Patna

नीतीश कुमार का पटनावासियों को तोहफा

इन कामों के लिए बजट दिया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी हालिया प्रगति यात्रा के दौरान पटना की जनता से जो वादे किए थे, उनके लिए राशि स्वीकृत कर दी है। इसमें जेपी गंगा पथ के साथ ही मरीन ड्राइव का सौंदर्यीकरण, नेहरू पथ का विस्तार और पार्किंग निर्माण जैसे कार्यों के लिए बजट की घोषणा की है।

End of Feed