पटना की बेउर जेल में भारी बवाल, अनंत सिंह के समर्थकों और कैदियों के बीच मारपीट

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 16, 2023, 10:00 AM IST

Bihar News: बेउर जेल में बंद पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह और अन्य कैदियों के बीच बहस हो गई, मामला इतना बढ़ा कि मारपीट तक की नौबत आई, जिसके बाद जेल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां की बेउर जेल में कैदियों के बीच जमकर मारपीट की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, जेल में बंद पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह और अन्य कैदियों के बीच बहस हो गई, मामला इतना बढ़ा कि मारपीट तक की नौबत आई, जिसके बाद जेल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

Beur Jail Clash

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कुछ कैदी घायल हुए हैं। मामला इतना बढ़ गया कि जेल के सायरन भी बज उठे, इसके बाद मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दोनों गुटों को शांत कराया। बेउर जेल में भारी बवाल की सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

End of Feed