बिहार (Bihar) में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सारण जिले में तेरहवीं का भोज खा रहे लोगों को एक कार ने बेरहमी से कुचल दिया, जिसमें 18 लोगों के घायल होने की सूचना है। साथ ही एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
बिहार में रोड एक्सीडेंट (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)
घटना शनिवार रात की है। जब एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से कम से कम 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सड़क किनारे एक दुकान में सेंध लगाते हुए बस्ती में घुस गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के अनुसार चालक शराब के नशे में धुत था।
Bihar | 18 people were severely injured when a high-speeding car ran over them in Saran while they were having food… t.co/QBfBgNOIwb
— ANI (@ANI) Nov 27, 2022
हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों के कब्जे में से चालक को छुड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। चालक का मेडिकल टेस्ट भी करवा गया है। ताकि यह पता चल सके कि कहीं वो शराब के नशे में तो नहीं था।
पुलिस ने घटना में मारे गए एक शख्स की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि घटना के मुख्य कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कार सवार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
बात दें कि कुछ दिनों पहले, बिहार के वैशाली जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक के भीड़ में घुस जाने से कई बच्चों सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी। हादसा वैशाली जिले के महनार गांव में हुआ था।
