पटना

समस्तीपुर में कावंडियों से भरी बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 35 लोग घायल

Samastipur Road Accident: नेपास से देवघर के लिए जा रही बस को समस्तीपुर में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 35 लोग घायल हुए हैं। जिनमें 8 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बस में करीब 43 लोग सवार थे जो देवघर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे थे।

Image

समस्तीपुर में रोड एक्सीडेंट

Samastipur Road Accident: बिहार के समस्तीपुर में बीती देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक बस को तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि 35 लोग इस घटना में घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मुसरीघरारी चौराहे पर हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ। यहां भी ट्रक और बस की भिड़ंत में कई लोग घायल हो गए।

बस में सवार थे 43 लोग

बता दें कि नेपाल से एक बस में बैठकर 43 कांवड़िए झारखंड स्थित देवघर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए जा रहे थे। लेकिन, समस्तीपुर के मुसरीघरारी चौराहे पर यह हादसा हो गया। आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर के सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, कुछ घायलों का इलाज नजदीकी क्लिनिक में किया जा रहा है। कुछ बच्चों को भी चोटें आई हैं। वहीं, इस पूरी घटना में करीब 8 लोग की हालत नाजुक बताई जा रही है। नेपाल से देवघर जा रहे एक कांवड़िए ने बताया कि 43 लोग बस में थे। ट्रक के साथ टक्कर में सभी को चोट लगी हैं। जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

कानपुर में ट्रक और रोडवेज बस में टक्कर

रफ्तार का कहर, उत्तर प्रदेश के कानपुर में शम्भूहा ओवरब्रिज पर भी देखने को मिला। यहां ट्रक और रोडवेज बस में जोरदार टक्कर हुई। इस दुर्घटना में बस चालक समेत चार लोग घायल हो गए। ट्रक चालक आधा घंटे केबिन में फंसा तड़पता रहा। सूचना मिलने पर बिधनू पुलिस मौके पर पहुंची।घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

(इनपुट-IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!