BPSC पेपर लीक: अभ्यर्थियों के प्रदर्शन से बौखलाए DM साहब, छात्र को जड़ दिए थप्पड़

BPSC Paper Leak: पटना में परीक्षा केंद्र के बाहर प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थी को डीएम चंद्रशेखर सिंह ने थप्पड़ जड़ दिया।थप्पड़ कांड के बाद वहां खड़े पुलिसकर्मी उस छात्र को पकड़कर अपने साथ ले गए।

BPSC Paper Leak: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा में जमकर हंगामा देखने को मिला। परीक्षा समाप्त होने के बाद पटना के कुम्हरार में बापू परीक्षा परिसर पर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों में से एक को पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने थप्पड़ जड़ दिया। बीपीएससी परीक्षार्थियों के हंगामे को संभालने के लिए जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह पटना एसएसपी राजीव मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे थे। अधिकारी छात्रों को समझा रहे थे, तभी पटना के डीएम ने आपा खोते हुए हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों में से एक छात्र को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ कांड के बाद वहां खड़े पुलिसकर्मी उस छात्र को पकड़कर अपने साथ ले गए।

BPSC candidate protesting in Patna

BPSC छात्र

बीपीएससी परीक्षा में अनियमितता

गौरतलब है कि बीपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थी हंगामा कर रहे थे। उनका आरोप था कि उन्हें प्रश्नपत्र देरी से दिया गया था। अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट लेकर बाहर आ गए। उन्होंने प्रश्न पत्र भी फाड़ दिए। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन शुक्रवार को बिहार के 912 केंद्रों पर किया गया। राजधानी पटना में 60 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ। इस परीक्षा के लिए चार लाख 83 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक हुई।

End of Feed