पटना के जेपीएनआई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सिक्योरिटी अलर्ट

बिहार की राजधानी पटना स्थित जेपीएनआई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, यह धमकी महज अफवाह साबित हुई।

पटना : शहर स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय (जेपीएनआई) हवाई अड्डे पर शनिवार को अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिलने के बाद शनिवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई, हालांकि यह धमकी अफवाह निकली। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। हवाई अड्डे की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि शुक्रवार रात नौ बजे हवाई अड्डे के निदेशक के ईमेल आईडी पर बम की धमकी मिली। इसके तुरंत बाद, बम खतरा आकलन समिति (बीटीएसी) की बैठक बुलाई गई... समिति ने धमकी को अफवाह बताया।

Bomb Hoax Patna Airport

पटना एयरपोर्ट को बम की धमकी (फोटो साभार-टाइम्स नाउ नवभारत)

हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी

पुलिस अधीक्षक (पटना सेंट्रल) दीक्षा ने बताया कि घटना के बाद हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘यह धमकी अफवाह निकली। हम ईमेल भेजने वाले को ढूंढ़ने के लिए आईपी एड्रेस का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, सीआईएफ और पुलिस की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू हो गई है।

End of Feed