Patna Crime: घर में मिला युवक का शव, एक कान कटा हुआ, हत्या की आशंका

Patna Crime: पटना के पीरबहोर इलाके में एक युवक का शव उसके घर में मिला। मृतक का कान कटा होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Bihar Crime: बिहार की राजधानी पटना में आपराधिक मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां हत्या और गोलीबारी के मामले आम होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पटना के पीरबहोर इलाके से सामने आया है। यहां एक घर में युवक की लाश मिली है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। बता दें कि मृतक का एक कान कटा हुआ है।

पूरे इलाके में दहशत का माहौल

End of Feed