बिहार पर फोकस के साथ भाजपा का ‘GST बचत उत्सव’ अभियान, 15 अक्टूबर तक चलेगा महाप्रचार

GST सुधार लागू हो चुके हैं और इसको लेकर देश में उत्साह दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी और NDA इसको लेकर GST बचत उत्सव मना रहे हैं। चुनावी राज्य बिहार के लिए भाजपा ने खास तैयारी की है। 29 सितंबर तक बाजारों में पदयात्राएं और जनसंपर्क कार्यक्रम रखे गए हैं।

हाल ही में GST सुधारों की घोषणा की गई है। 22 सितंबर से GST 2.0 के लागू होने की तिथि तो पहले ही घोषित कर दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 21 सितंबर की शाम देश के नाम संबोधन में जीएसटी सुधार का औपचारिक ऐलान किया। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में ‘GST बचत उत्सव’ की शुरुआत भी कर दी है। यह अभियान 29 सितंबर तक बाजारों में पदयात्राओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों के तौर पर चलेगा, 15 अक्टूबर तक इसे प्रचार महाअभियान के तौर पर विस्तार दिया जाएगा।

GST Bachat Utsav

देशभर में बचत उत्सव मना रही भाजपा

भाजपा का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य आम जनता तक जीएसटी दरों में कमी और इसके लाभों को पहुंचाना है। सांसदों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे बाजारों में जाकर दुकानदारों से मुलाकात करें, उन्हें फूल भेंट करें और 'गर्व से कहो, यह स्वदेशी है' बोर्ड भेंट करें।

End of Feed