'बिहार लर्निंग वीक' का शुभारंभ, BIPARD के तहत डिजिटल गुर सीखेंगे सरकारी कर्मचारी; जानिए क्या है प्लान?

बिहार में 'बिहार लर्निंग वीक' की शुरुआत की जा रही है, जिसके तहत सभी लोकसेवक और सरकारी कर्मचारी डिजिटल माध्यम से क्षमता निर्माण की टेक्निक सीखेंगे। IGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के जरिए सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी प्रतिदिन चार घंटे प्रशिक्षण में भाग लेंगे।

पटना : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान (BIPARD) और कर्मयोगी भारत के संयुक्त तत्वावधान में आज से “बिहार लर्निंग वीक” की शुरुआत हो रही है, जो 17 जुलाई 2025 तक चलेगा। इस पहल का उद्देश्य राज्य के सभी लोकसेवकों एवं सरकारी कर्मचारियों को डिजिटल माध्यम से सीखने और क्षमता निर्माण के अवसर प्रदान करना है, जिससे वे प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक उत्तरदायी और संवेदनशील बना सकें।

Bihar Learning Week Start

बिहार लर्निंग वीक का शुभारंभ (फोटो साभार-टाइम्स नाउ नवभारत)

इस पहल का शुभारंभ बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने किया है। उद्घाटन अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र एवं सचिव श्रीमती रचना पाटिल भी उपस्थित हैं। यह सप्ताह IGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के उपयोग को बढ़ावा देता है, जिसमें सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी प्रतिदिन चार घंटे प्रशिक्षण में भाग लेंगे। साथ ही, प्रतिदिन दोपहर 2 बजे विशेषज्ञों द्वारा विषय आधारित वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है।

End of Feed