Bihar Weather Today: बिहार में कड़ाके की ठंड, पछुआ हवाएं चलने से गिरा तापमान, जानें कब मिलेगी सर्दी से राहत

Bihar Weather Today: बिहार में कोहरे और ठंड का कहर जारी है। पछुआ हवाएं चलने के कारण शहर में ठंड का स्तर बढ़ता जा रहा है। लेकिन बिहार के लोगों को अब जल्द ही ठंड से राहत मिलने वाली है।

Bihar Weather Today: बिहार में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। सुबह के समय कहीं घना कोहरा छाया हुआ है तो कहीं मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल रहा है। इस बीच प्रदेश में बह रही पछुआ हवाओं के कारण तापमान में कमी दर्ज की जा रही है और बिहारवासियों को ठंड में कांपता हुआ देखा जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दो दिनों में शहर के मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। 2 दिन में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।

बिहार के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा बिहार के 10 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आज बिहार के पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, सारण, शिवहर, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, किशनगंज, सिवान और अररिया में घना कोहरा छाया रहेगा, जिसका असर दृश्यता पर भी होगा। इससे सड़क यातायात से साथ रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित रहेगा। कई ट्रेनें देरी से चलेंगी। कोहरे की स्थिति को देखते हुए वाहन चालकों को सतर्क रहकर वाहन चलाने की सलाह दी गई है। ताकि कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

End of Feed