पटना

बिहार के कटिहार में बड़ा हादसा, गंगा में पलटी नाव; तीन की मौत, कई लापता

कटिहार जिले में एक नाव के पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई है। नाव में 15 लोग सवार थे। जिसमें से सात लोगों को बचा लिया गया है।

Image

कटिहार में गंगा में नाव पलटी (फोटो- @prabhakarjourno)

बिहार के कटिहार में बड़ा हादसा हुआ है। एक नाव हादसे का शिकार हो गई है, जिसमें तीन लोगों की मौत की खबर है। वहीं कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

गंगा में पलटी नाव

बिहार के कटिहार जिले में रविवार को गंगा नदी में नौका पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह नौका अमदाबाद इलाके में गोलाघाट के पास पलटी, जिसपर 15 लोग सवार थे।

सात लोग बचाए गए

उन्होंने बताया कि अब तक सात लोगों को बचाया जा चुका है, उनमें से कुछ लोग तैरकर किनारे तक पहुंचे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

बचाव अभियान जारी

जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘‘लापता चार लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।’’ अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से दो की पहचान पवन कुमार (60) और सुधीर मंडल (70) के रूप में हुई है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article