आज का मौसम, 20 January 2025 IMD Winter Weather Forecast Highlight: उत्तर भारत में कोहरे का कहर, ठंड में ठिठुर रहे लोग, जानें कैसा रहेगा शहरों में मौसम का हाल
आज का मौसम, 20 January 2025 IMD Winter Weather Forecast Highlight: उत्तर भारत में कोहरे का कहर, ठंड में ठिठुर रहे लोग, जानें कैसा रहेगा शहरों में मौसम का हाल
राजस्थान में बारिश का अलर्ट
कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
दिल्ली में 11 डिग्री के ऊपर पहुंचा न्यूनतम तापमान
जम्मू-कश्मीर में इस दिन होगी बारिश और बर्फबारी
दिल्ली में बहुत खराब स्तर पर पहुंचा AQI
राजस्थान में आज सुबह कई जगहों पर छाया रहा घना कोहरा
दिल्ली में आज का मौसम
रविवार की तरह सोमवार को भी दिल्ली में तेज धूप खिली रहेगी। इस दौरान तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। इस बीच शहर में सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रहेगा।
इस सप्ताह दिल्ली में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दिल्ली में दो दिन बारिश होने की संभावना है। विभाग ने बताया कि राजधानी में 22 और 23 जनवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
राजस्थान के 8 जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान के आठ जिलों चूरू, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, झुंझुनू, अलवर और भरतपुर में घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही शीतलहर के तापमान में गिरावट भी होगी।
यूपी में कोहरे का अलर्ट
लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, फतेहपुर, बांदा, संत रविदास नगर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, अंबेडकरनगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कानपुर, अररिया, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद और मथुरा में घने कोहरे का अलर्ट जारी है।
बिहार के 9 जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और सिवान शामिल हैं।
