Bihar Weather Today: बिहार में बारिश और कोहरे का डबल अटैक, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवाओं के कारण तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। बढ़ती ठंड में लोगों को कांपते हुए देखा जा रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग आवश्यक सारे जतन कर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather Today: बिहार में कड़ाके की सर्दियों ने दस्तक दे दी है। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोन सर्कुलेशन का असर प्रदेश पर देखने को मिल रहा है। यहां अब सुबह-शाम ही नहीं पूरे दिन ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते ही वापस ठंड का असर बढ़ने लगता है। प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पछुआ हवाओं के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं कुछ जिलों में बूंदाबांदी के भी आसार हैं। माना जा रहा है कि 15 दिसंबर तक प्रदेश में भीषण ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा।

Bihar weather

बिहार में बारिश और कोहरे का डबल अटैक

बिहार में मौसम का हाल

बिहार के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां दिन-प्रतिदिन तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। गिरते तापमान के कारण प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह आग जलाकर आग तापते हुए नजर आ रहे हैं। सुबह के समय ठंड इतनी अधिक है कि घर से बाहर निकलने में मुश्किल होने लगी है। ऐसे में दोपहर के समय खिली धूप से लोगों को राहत मिल रही है।

End of Feed