पटना

Bihar Weather: बिहार में पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंड, घने कोहरे की चादर में लिपटे कई शहर, 9 डिग्री तक लुढ़का पारा

आज का मौसम बिहार, 11 December 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज 7 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान डेहरी में 9.6 रहा। बिहार में पछुआ हवा चलने से ठिठुरन महसूस हो रही है।

Image

बिहार में ठंड (सांकेतिक फोटो)

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में बढ़ती ठंड लोगों की कंपकंपी छुड़ाने लगी है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ से सर्दी में बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही अधिकांश जिलों की सुबह कोहरे की चादर में ढकी हुई हो रही है। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम हो गई है। जिसकी वजह से यातायात पर भी गहरा प्रभाव पड़ रहा है। कोहरे ने हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी है। साथ ही ट्रेनें भी देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं। इस बीच आइए जानते हैं कि आज बिहार में कैसा मौसम रहने वाला है।

7 जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के 7 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ये जिले सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पुर्णिया और कटिहार है। इन जिलों आज की सुबह कोहरे की सफेद चादर से ढ़की हुई। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम हो गई। हालांकि दिन में धूप निकलने की भी संभावना है। आज प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री के बीच रहे के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बिहार में अगले दो से तीन दिन तक उत्तरी पूर्वी और उत्तरी मध्य हिस्से में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

डेहरी में रहा सबसे कम तापमान

बिहार में मंगलवार को गया और नालंदा में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। साथ ही कई जिलों के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। मंगलवार को ज्यादातार जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान रोहतास के डेहरी में दर्ज हुआ। जहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा। वहीं सबसे अधिक तापमान मोतिहारी और गोपालगंज में दर्ज किया गया। इन जिलों का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बिहार के प्रमुख जिलों का तापमान

जिलाअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
पटना2414.9
गया24.812.5
मुजफ्फरपुर2313.7
भागलपुर22.713.4
रोहतास25.49.6
सहरसा23.513.1
बक्सर25.211.7
पश्चिमी चंपारण2411.5
पूर्वी चंपारण2311
बक्सर25.211.7
दरभंगा24.811.6
छपरा25.413.1
डेहरी25.49.6
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article