पटना

तेज प्रताप ने महुआ से चुनाव लड़ने का किया एलान, फूट-फूटकर रोने लगे RJD विधायक; सता रहा टिकट कटने का डर

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया, जिसके बाद इस सीट से वर्तमान विधायक मुकेश रौशन फूट-फूटकर रोने लगे। उन्हें टिकट कटने का डर सता रहा है।

Image

राजद विधायक मुकेश रौशन।

Photo : Times Now Digital

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव में एक साल से भी कम समय बचे रहने की वजह से सभी दलों के नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। इन्हीं तैयारियों के बीच बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान विधानसभा चुनाव 2025 में महुआ से लड़ने की घोषणा की। वर्तमान में वह समस्तीपुर के हसनपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और 2015 में वह वैशाली जिले के महुआ विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे।

तेज प्रताप ने की घोषणा

बता दें कि तेज प्रताप यादव एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जिस दौरान उन्होंने कहा कि वह अगला चुनाव महुआ विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे। उनकी इस घोषणा के बाद महुआ सीट से वर्तमान विधायक मुकेश रौशन को टिकट कटने का डर सताने लगा है। इतनी ही नहीं, वह तेज प्रताप यादव की बात सुनकर खुद को रोक नहीं पाए और रोने लगे।

फूट-फूटकर रोने लगे राजद विधायक

महुआ से आरजेडी विधायक मुकेश रौशन को टिकट काटने का डर सताने लगा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह आरजेडी के सिपाही हैं, तो पार्टी जो फैसला लेगी, उन्हें मंजूर होगा। बता दें कि 2015 में तेज प्रताप यादव महुआ से विधायक रह चुके हैं और इस बार फिर से महुआ विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर संकेत दिया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article