पटना

Bihar Weather Today: बिहार में बदली मौसम की चाल, जल्द होगी सर्दियों की शुरुआत; जानें IMD का नया अपडेट

Bihar Weather Today: बिहार में बारिश का दौर थम गया है। कई जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन रात के समय पारा गिरने से ठंडक का एहसास हो रहा है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार में जल्द ही सर्दियों की शुरुआत होने वाली है।

Image

बिहार का मौसम

Bihar Weather Today: बिहार में बारिश का दौर थम गया है। मानसून की विदाई के बाद भी यहां बारिश जारी थी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही थी। लेकिन अब प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना हुआ है। बारिश के रुकने से तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। लेकिन सुबह-शाम का मौसम ठंडा बना रहेगा। रात के समय तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को ठंडक का एहसास होगा। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है। ये बारिश बिहार में ठंड लेकर आएगी।

बिहार में मौसम का हाल

बिहार में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा है। अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहेगा, वहीं कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर के समय तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन शाम होते-होते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच बना रहेगा। आने वाले दिनों में भी बिहार में मौसम का हाल ऐसा ही बना रहेगा।

इस दिन होगी बिहार में फिर झमाझम बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 18 अक्टूबर को बिहार के करीब 11 जिलों में झमाझम बारिश होगी। इससे मौसम सुहावना बना रहेगा और ठंड भी बढ़ेगी। आईएमडी ने बिहार के सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, अररिया, मुंगेर, बांका, जमुई और भागलपुर में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है।

बिहार में ठंड की शुरुआत कब होगी

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में आने वाले 2 से 3 सप्ताह में सुबह और शाम के समय में तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि दोपहर के समय तापमान में वृद्धि भी देखी जाएगी। उसके बाद प्रदेश में पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड की शुरुआत होगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि दीपावली या छठ पर्व तक प्रदेश में सर्दियों की शुरुआत हो जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article