आज का मौसम, 13 October 2024 LIVE: उत्तर भारत से छंटे काले बादल, दक्षिण भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट; IMD ने बताया अन्य राज्यों में मौसम का हाल
आज का मौसम, 13 October 2024 LIVE: उत्तर भारत से छंटे काले बादल, दक्षिण भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट; IMD ने बताया अन्य राज्यों में मौसम का हाल
मुंबई में कल बारिश होने के आसार
इन राज्यों में सोमवार को बारिश का अलर्ट
कोलकाता का कैसा रहेगा मौसम?
गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी
मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम?
तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर, धुले, नंदुरबार और सतारा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उसके अलावा ठाणे, पुणे, नासिक, अहमदनगर, रत्नागिरी, रायगढ़, सोल्हापुर, पालघर आदि जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है।
बिहार में 18 अक्टूबर को बरसेंगे मेघ
मेघालय के 4 जिलों में येलो अलर्ट
आईएमडी ने मेघालय के री भोई, ईस्ट खासी हिल्स, वेस्ट जयंतिया हिल्स, ईस्ट जयंतिया हिल्स में येलो अलर्ट जारी किया है। यहां आंधी-तूफान के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है।
दिल्ली में गिरा सुबह शाम का पारा
मुंबई में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट आंधी और वज्रपात की स्थिति को देखते हुए जारी किया गया है। आईएमडी ने बताया कि इस दौरान तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
कर्नाटक में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बेलगाम धारवाड़, हावेरी, शिमोगा, चिकमगलूर, तुमकुर और रामनगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
राजस्थान में फिर शुरू हुआ बारिश का दौर
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। इस दौरान बाड़मेर, जालौर, सिरोही, पाली, राजसमंद, जयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक और अजमेर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।
केरल में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे केरल में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है तो वहीं कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार,कासरगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, त्रिशूर, तिरुवनंतपुरम और कोल्लम में भारी बारिश होगी।
असम के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने असम के 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सोनितपुर, विश्वनाथ, लखीमपुर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, ग्वालपाड़ा, बोंगाईगांव और बारपेटा शामिल है। यहां गरज-चमक के साथ तेज झमाझम बारिश होगी।
