दिल्ली

Weather Today: Delhi-NCR में बदले मौसम के मिजाज, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, जानें कैसा रहेगा आज शहर में मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने फिर करवट ली है। गर्मी से बाद अब यहां गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम शहर के लोगों को हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान में कमी आने से ठंड और बढ़ेगी।

Image

दिल्ली-NCR का मौसम

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के मिजाज नवरात्रि की शुरुआत से ही बदलने लगे थे। अब यहां सुबह और शाम में ठंडक का एहसास होने लगा है। लोगों को गर्मी से सुबह-शाम के समय राहत मिल रही है। मौसम के बदलने के साथ शहर के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आएगी। शहर का मौसम सुहावना और खुशनुमा बना रहेगा। आइए इस बीच आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

दिल्ली में गुलाबी ठंड की शुरुआत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तापमान में कमी देखी जा रही है। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में शहर का तापमान और गिरने की संभावना है। दिल्ली के सफदरजंग की मानक वेधशाला में शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा। आज के तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रह सकता है। शहर में सुबह की शुरुआत हल्की ठंडक के साथ हुई है। दिन चढ़ते-चढ़ते धूप तेज होगी, जिससे शहर के तापमान में भी वृद्धि हो सकती है।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी सुबह-शाम का मौसम ठंडा बना हुआ है। दिल्ली के जैसे यहां भी गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। चारों शहरों में दोपहर के समय तेज धूप खिली रहेगी। शाम होते-होते शहर के तापमान में गिरावट आने लगेगी। फरीदाबाद और गुरुग्राम के तापमान की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान क्रमशः 19 और 20 डिग्री रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 34 और 33 डिग्री तक रह सकता है। गाजियाबाद और नोएडा का न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 और 21 डिग्री तक रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री बना रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article