Bihar Weather Today: बिहार में आसमान से बरस रही आग, शेखपुरा-नवादा सहित कई शहरों का तापमान 40 के पार, IMD ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में गर्मा अपना कहर बरसा रही है। बिहार के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। मौसम विभाग ने बताया कि चार से पांच दिनों तक बिहार के कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हीट वेव चलने के आसार है। इसको लेकर 8 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar Weather Today: अभी मई की शुरुआत भी नहीं हुई है कि बिहार में गर्मी का कहर बरसना भी शुरू हो गया है। मई के महीने में झुलसा देने वाली गर्मी अप्रैल के महीने से ही पड़ने लगी है। बिहार के कई शहरों का तापमान 40 के पार पहुंच गया है। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाओं के चलने के आसार है, जिससे लोगों को लू लगने की संभावना भी बढ़ रही है।

Bihar Weather Today

बिहार में आसमान से बरस रही आग

इन शहरों में 40 के पार तापमान

बिहार में तापमान बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को बिहार का सबसे गर्म शहर शेखपुरा रहा। यहां का तापमान बढ़कर 44.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं बिहार की राजधानी पटना भी हॉट वेदर जोन में पहुंच गई है। क्योंकि पटना का तापमान भी 42.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा सारण में 40.3 डिग्री, सिवान में 41.02 डिग्री, बेगूसराय में 41.5 डिग्री, नालंदा में 41.9 डिग्री, मधुबनी में 42 डिग्री, बांका में 42.5 डिग्री, रोहतास में 42.6 डिग्री, भोजपुर में 42.7 डिग्री, खगड़िया में 42.8 डिग्री, जुमई में 43.2 डिग्री, नवादा में 43.2 डिग्री, औरंगाबाद में 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

End of Feed