Bihar Weather Today: बिहार में बारिश बनी आफत, कई जिलों में बाढ़ की आशंका, पूरे प्रदेश में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Bihar IMD Rain Alert Today: बिहार का मौसम बारिश के बाद सुहावना बना हुआ है। लेकिन भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather Latest News Updates: बिहार में भारी बारिश का दौर जारी है। जलजमाव से लोग परेशान हो रहे हैं। पिछले दिनों उत्तर बिहार में मानसूनी बारिश इतनी जोरदार हुई की बाढ़ के हालात बन गए। कुछ हिस्सों में बाढ़ का पानी तक आ गया। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम, उत्तर मध्य, दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य जिलों के कुछ स्थानों पर बारिश के साथ मेघ गरजने और वज्रपात होने की संभावना जताई है। यहां रह रहे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने के साथ लोगों को घरों में सुरक्षित रहने के लिए कहा गया है। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के 13 जिलों में येलो अलर्ट, जबकि 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Bihar weather

बिहार में आज मौसम

बिहार के इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार (Bihar Heavy Rain Alert) के सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाज और अरवल में कहीं भारी बारिश तो कहीं बिजली और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

End of Feed