Bihar Weather Today: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। लगातार हो रही वर्षा के कारण कई जिलों में नदियां उफान हैं। नालंदा में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून की तीसरी पारी चल रही है। पहली पारी में झमाझम बारिश के बाद दूसरी पारी में मानसून की बेरुखी देखने को मिली। 16 से 17 दिन की उमस भरी गर्मी झेलने के बाद अब मानसून के फिर एक्टिव होने से लोगों को कुछ राहत मिली है। सूखे के बाद बिहार में फिर से बहार आई है। आज सावन के तीसरे सोमवार को बिहार के कई जिलों में बदरा जमकर बरसने वाले हैं। मौसम विभाग ने मौसमी गतिविधियों को देखते हुए बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। आइए मौसम विभाग के अलर्ट के बीच आपको बताएं कैसा रहेगा आज बिहार में मौसम का हाल -

Bihar weather

बिहार में आज मौसम

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के किशनगंज और भागलपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गोपालगंज, सारण, सिवान, पटना, नालंदा, वौशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतापुर, मधुबनी, दरभंगा, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, जमुई, बांका, कटिहार, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ जिलों में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ आईएमडी ने बिहार में वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया है।

End of Feed