बिहार में मानसून मेहरबान, अब नहीं सताएगी उमस, 14 जिलों में बारिश का अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया है, तो वहीं कई भारी बारिश से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से यहां के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में झमाझम बरसेंगे मेघ
  • 7 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
  • गर्मी से मिलेगी राहत

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून सक्रिय तो है, लेकिन इसकी चाल धीमी पड़ी हुई थी। लंबे समय से कमजोर पड़े मानसून ने शनिवार को रफ्तार पकड़ी। आज, 24 अगस्त (शनिवार) को बिहार के 2 या 3 जिलों में नहीं बल्कि 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने 7-7 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बिहार के विभिन्न जिलों में गुरुवार रात शुरू हुई बारिश शुक्रवार तक जारी रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और शहरों के मौसम भी खुशनुमा हो गए। शनिवार को बिहार के अधिकतर हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इससे प्रदेश के तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से कुछ समय के लिए छुटकारा मिलेगा। आइए अब आपको बताएं किन जिलों में जारी किया गया भारी बारिश का अलर्ट -

Bihar Weather Today

बिहार में आज झमाझम बरसेंगे मेघ

बिहार में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बिहार में मानसून की चाल तेज हो गई है। प्रदेश में 2-3 जिलों से अधिक जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज बिहार के 7 जिलों में अति भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, बांका, जमुई, कैमूर और रोहतास शामिल है। विभाग ने यहां बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।

End of Feed