पटना

Bihar Police Insurance: पुलिसकर्मियों को 2.30 करोड़ का दुर्घटना बीमा कवर, जानें रिटायरमेंट पर मिलेगा कितना लाभ

Bihar Police Insurance: बिहार के पुलिसकर्मियों को अब ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मौत पर 2.30 करोड़ रुपये का बीमा कवर मिलेगा। वहीं प्राकृतिक मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये तक दिए जाएंगे। इसके अलावा रिटायर कर्मियों को विशेष वेतन पैकेज का लाभ दिया जाएगा।

Image

बिहार पुलिस और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच हुआ समझौता

Photo : Twitter

Bihar Police Insurance: बिहार के पुलिसवालों को अब लगभग 2.30 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। बिहार पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि यदि उसके किसी कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत हो जाती है तो उसके परिवार को 2.30 करोड़ रुपये तक का बीमा लाभ मिलेगा। बिहार पुलिस ने इस संबंध में बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

नेचुरल डेथ पर मिलेंगे 20 लाख

अतिरिक्त महानिदेशक (मुख्यालय) जेएस गंगवार ने बताया, “सेवारत कर्मियों के लिए मुफ्त जीवन बीमा लाभ तैयार किया गया है। प्राकृतिक मृत्यु के मामले में 20 लाख रुपये तक दिए जाएंगे। इसमें आत्महत्या भी शामिल होगी।” उन्होंने बताया “ ड्यूटी के दौरान कर्मियों के लिए दुर्घटनावश मृत्यु होने पर बीमा लाभ 2.30 करोड़ रुपये तक होगा। यदि किसी कर्मी की ड्यूटी के दौरान हवाई दुर्घटना में मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को 1.50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा लाभ मिलेगा।” उन्होंने कहा कि यदि कोई कार्मिक दिव्यांग हो जाता है तो उसे 1.50 करोड़ रुपये तक का बीमा लाभ मिलेगा।

रिटायर कर्मियों को विशेष वेतन पैकज

गंगवार ने कहा कि पहली बार बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मियों को भी विशेष वेतन पैकेज का लाभ दिया जाएगा। पुलिस ने एक बयान में कहा कि बीमा प्रावधानों में ड्यूटी के दौरान दुर्घटनावश मृत्यु की स्थिति में कर्मियों की बेटियों की शादी और बच्चों की उच्च शिक्षा भी शामिल है।

(इनपुट-भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article