पटना

Bihar Weather Today: बिहार में बढ़ी उमस, इन जिलों में भारी बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में उमस और तापमान बढ़ता जा रहा है। बारिश की कमी से लोगों को परेशानी हो रही है। कहीं झमाझम मेघ बरस रहे हैं तो वहीं कई जिले ऐसे हैं, जहां लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं।

Image

राजस्थान में बारिश

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून अभी भी सक्रिय है। बिहार के कई जिलों में हल्की और छिटपुट बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा। छिटपुट बारिश के बीच लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बढ़ती उमस और तापमान के बीच बिहार के लोग अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान मौसम विभाग ने 3 जिलों में भारी बारिश और 22 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। आइए आपको बताएं किन जिलों में होगी तेज और किन जिलों में होगी हल्की बारिश।

बिहार के तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज बिहार के तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। बारिश से इन जिलों में रहने वाले लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगं, सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसरा, खगड़िया, बांका, जमुई, शेखपुरा, नवादा और गया में हल्की बारिश के साथ 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कल कैसा रहेगा बिहार में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में कल यानी शनिवार को अधिकतर हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है तो अधिकतर जिलों में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नवादा, बांका, पूर्णिया, किशनगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट है। गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्स, पटना, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुर, लखीसराय, बेगूसराय में हल्की बारिश की संभावना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article