Bihar Ka Mausam 25-Sep-2025: बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, पश्चिमी चंपारण से किशनगंज तक बरसेंगे मेघ

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-Sep-2025 पटना, गया, नालंदा, सिवान में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया के कारण बिहार का मौसम प्रभावित है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आईएमडी ने बिहार के 19 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

Bihar Ka Mausam 25-Sep-2025: बिहार में अभी भी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आगामी तीन दिनों में भी प्रदेश में बारिश की संभावना है। आज बिहार के 19 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात का भी अलर्ट है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल और किन जिलों में होगी बारिश।

Bihar weather

बिहार का मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

बिहार में बारिश की संभावना

बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, साराण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार और सीतामढ़ी में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अन्य जिलों में तेज धूप खिली रहेगी और उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो पूरे नवरात्रि यानी दशहरे तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी।

End of Feed