बिहार का मौसम 22-August-2025: बिहार में मौसम ने ली करवट, लौटा मानसून; 26 जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें आज के मौसम का पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-August-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मानसून फिर सक्रिय हो गया है, जिससे 22 से 26 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 26 जिलों में अलर्ट जारी किया है। वैशाली, गया, नवादा, औरंगाबाद, लखीसराय और शेखपुरा में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट के तहत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-August-2025: बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और राज्य भर में बारिश का सिलसिला तेज हो गया है। इस समय मानसून ट्रफ लाइन बिहार से होकर गुजर रही है, जिसके कारण 22 अगस्त यानी आज, शुक्रवार से 26 अगस्त तक राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। इस अवधि के दौरान खासकर दक्षिणी और पूर्वी जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ने इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का अनुमान जताया है।

bihar weather 22 august ka mausam patna me barish

5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

26 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 22 अगस्त,शुक्रवार को राज्य के 26 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। दक्षिणी और पूर्वी जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना बनी हुई है। कई इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलने की संभावना को देखते हुए विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

End of Feed